कलेक्टर पहुंचे महिला एवं बाल विकास विभाग.... 10 कर्मचारी नदारद, नोटिस जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण सोमवार को महिला एवं बाल विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय में दबिश दी। उपस्थिति पंजी में दर्ज कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाए गए। परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल स्वयं इस समय तक कार्यालय नहीं पहुंची थी। कलेक्टर ने अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के लिए शो कॉज नोटिस जारी किए हैं।