छत्तीसगढ़

बेटी के ससुराल जा रहा परिवार हादसे का शिकार.... दो की मौत 38 घाय़ल, 15 गंभीर

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर में 40 लोगों को लेकर जा रहा पिकअप पलट गया। घटना में कुल 38 लोग घायल हैं, जिसमें से 15 की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब बेटी को शादी के बाद पहली बार लाने के लिए परिवार के सदस्य जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस की टीम मामले में जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौक पर सोनपुरी में अनियंत्रित होकर एक वाहन पलट गया। इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक महिला और बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों में 15 की हालत गंभीर है।

घटना के बाद घायलों को सिम्स रेफर किया गया है, जहां घायलों का सिम्स में इलाज  जल रहा है। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद बेटी को लेने के लिए परिवार के सदस्य बेटी के ससुराल जा रहे थे।