EOW ने निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया पूछताछ की कोर्ट से मांगी इजाजत... जेल में होगी पूछताछ
2024-04-02 05:11 PM
470
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और महादेव सट्टा एप मामले में ACB/EOW की जेल में आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद अब कोयला घोटाले के आरोपियों से भी पूछताछ होगी। कोल स्कैम में आरोपी IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से भी पूछताछ होगी। कोर्ट ने एसीबी-र्ईओडब्ल्यू को पूछताछ की इजाजत दे दी है।
कोयला घोटाले की आरोपी रानू साहू और सौम्या चौरसिया से चार अप्रैल, पांच अप्रैल और सात अप्रैल को पूछताछ होगी। ईडी की शिकायत पर पिछले महीने ही ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया था। इससे पहले महादेव एप सहित अन्य मामलों में जेल में बंद आरोपियों से भी ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ की थी।