छत्तीसगढ़

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्टः छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिन खूब बरसेंगे बादल

रायपुर। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर दी है। विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

8 अप्रैल को प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी अपील की है। वहीं  9 अप्रैल को कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनंदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में बारिश और महासमुंद जिले में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं, प्रदेश अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 42°C रहा है। सबसे कम अम्बिकापुर में 19°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ , मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए आंतरिक तमिलनाडु के कोमोरिन क्षेत्र तक एक द्रोणिका वायु का असांतत्य औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। आज प्रदेश के कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सरगुजा, जशपुर में बारिश हो सकती है।