छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण की अधिसूचना 12 अप्रैल को... छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों की 94 सीटों में मतदान

डेस्क। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 संसदीय सीटों और मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र के स्थगित चुनाव के लिए 7 मई, 2024 को मतदान होगा।

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन कल से शुरू होगा। इस चरण में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (पीसी) में चुनावों के लिए राजपत्र अधिसूचना कल यानी 12.04.2024 को जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी कल जारी की जाएगी।

मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के साथ इन 94 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 07.05.2024 को होगा। मध्य प्रदेश की 29-बैतूल (एसटी) संसदीय सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाला मतदान बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव के तीसरे चरण में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असमबिहारछत्तीसगढ़दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीवगोवागुजरातजम्मू एवं कश्मीरकर्नाटकमहाराष्ट्रमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।