छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें अपना रिजल्ट

रायपुर। प्रदेश के 6 लाख से ज्यादा बच्चों का आज इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिये हैं। परीक्षार्थी आलग-अलग वेबसाइट लिंक के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि आज एक ही दिन में 10वीें-12वीं दोनों का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी किया जा रहा है।

 

आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा दी है। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं की 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं।