छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री से सम्मानित

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। जागेश्वर दशकों से बिरहोर समाज के लिए काम कर रहे हैं। वे जशपुर के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला है।
आपको बता दें कि जशपुर के जागेश्वर यादव की प्रसिद्धि बिरहोर के भाई के रूप में है। आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता यादव ने अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जनजाति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जशपुर में आश्रम की स्थापना की और निरक्षरता उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा के मानकों को बेहतर बनाने का काम किया है।