छत्तीसगढ़

शालिगराम तोमर ने विद्यार्थियों के हित में असाधारण कार्य किया: डिप्टी सीएम साय

 रायपुर। मध्य प्रदेश में यादव मानस भवन में नवलय संस्था द्वारा आयोजित " शालिगराम तोमर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थी परिषद के संस्थापक शालिगराम तोमर ने विद्यार्थी परिषद के एक-एक विद्यार्थी को गढ़ने का कार्य किया। वहीं कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शालिगराम तोमर ने विद्यार्थियों के हित में असाधारण कार्य किया। उनका जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा हुआ था। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी और शालिगराम तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूर्यकांत केलकर को शालस्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर शालिगराम तोमर स्मृति राष्ट्र सेवी सम्मान से सम्मानित किया। समारोह में शालिगराम तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती शांता तोमर तथा परिवार के अन्य सदस्यछत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण सावसांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ नेत्री एवं समाज सेवी श्रीमती डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि श्री शालिगराम तोमर जी छात्राओं और महिला कार्यकर्ताओं के कार्यों पर भी पैनी नजर रखते थे। उनसे न केवल कार्य करने की प्रेरणा मिली बल्कि देश सेवा की सीख भी मिली। शालिगराम जी ने छात्राओं को संगठन मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर देने का प्रयास किया। वह महिला कार्यकर्ताओं और छात्राओं को आगे कार्य करने का अवसर देना चाहते थे। श्रीमती नड्डा ने कहा कि शालिगराम जी का कहना था कि केवल राजनीतिक क्षेत्र का ही चयन नहीं करना चाहिए बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में अपना भाग्य आजमाएं और जिस क्षेत्र का चयन करें उसमें लीडर की भूमिका निभाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में पौधारोपण कर प्रकृति संवर्धन और संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री शालिगराम जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांता तोमर का शालस्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "नवलय अनुबोध" पत्रिका का विमोचन भी किया।