छत्तीसगढ़

तीस नग हीरा पत्थर के साथ तीन गिरफ्तार, खपाने की फिराक में तलाश रहे थे ग्राहक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला पुलिस ने तीस नग हीरा पत्थर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों हीरा पत्थर खपाने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों से जब्त किए गए हीरा पत्थर की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये के आसपास आंकी गई है।

गरियाबंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कांबले  के निर्देश पर जिले में अवैध तस्करी पर नकेल कसने जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में छुरा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हीरा पत्थर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी ने एएसपी जितेंद्र चंद्राकर, एसडीओपी निशा सिन्हा से मार्गदर्शन लेकर मुखबिर के बताए लोकेशन में गए।

पुलिस ने मुखबिर के बताए लोकेशन ग्राम पटपरपाली से चरौदा मार्ग के बीच संदिग्ध आरोपियों को घर दबोचा। आरोपियों के पास से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त किया। आरोपियों ने अपना नाथ चंद्रशेखर ठाकुर ग्राम मोंगरा, आनंद मरकाम ग्राम घोटपानी और सदाराम ओटी ग्राम घोटपानी बताया। आरोपियों का खिलाफ माइनिंग एक्ट के तरह कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया गया।