दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्वदेशी मेला: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाराष्ट्र मंडल ने किया प्रभावित

0- स्टाल में मराठी व्यंजनों का हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान पर लगे स्वदेशी मेले में सोमवार को श्रावणी मुकादम के गणेश वंदना पर किए गए बेहद आकर्षक डांस पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंडल के मराठी व्यंजनों के  स्टॉल में लोगों ने महाराष्ट्र की व्यंजनों का लुत्फ उठाया। 
 
मराठी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की प्रस्तुतियां प्रतिभा नलगुंडवार और अनघा करकशे ने सुमधुर सरस्वती वंदना से शुरू हुई। अंकिता किरवई ने सुमधुर भजन 'राम आएंगे आएंगे....' से प्रभावित किया। रचना ठेंगड़ी की कोरियोग्राफी में 'फुलला मधुमास नवा....' पर अंजलि काले, सृष्टि दंडवते, सुमिता रायजादा, कविता ठेंगड़ी शानदार कोआर्डिनेशन के साथ समूह नृत्य किया। सुमिता रायजादा की 'जयसतुते....'  की सुरमय प्रस्तुति से लोग झूम उठे। संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाटक  का बेहद प्रभावी मंचन किया। वहीं अर्चना भाकरे, अर्चना धर्माधिकारी,  सरिता फड़के और लक्ष्मी जिल्हारे ने भी प्रस्तुति दी। 
 
विविध कार्यक्रमों की मनोरंजक प्रस्तुतियों के बाद स्वदेशी मेले के मंच पर मराठी भाषा के जन जागरण की दिशा में तीन वर्षों से कार्य कर रहीं पद्मजा लाड को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसी तरह महिला सशक्तिकरण की दिशा में नमिता शेष भी सम्मानित की गईं, जो सखी निवास की जिम्मेदार प्रभारी हैं। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष जय मधुकर काले ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, शंकर नगर बाल वाचनालय की प्रभारी रेणुका पुराणिक, दीपक पात्रीकर सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में विभिन्न समितियां के प्रमुख पदाधिकारी एवं सभासद उपस्थित रहे। स्वदेशी मेले में महाराष्ट्र मंडल के मराठी व्यंजनों के विशेष स्टॉल कई घंटे तक लोगों की जबरदस्त भीड़ जुटी रही।