सियान गुड़ी सहित महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से 6 जनवरी 2024 को हर शनिवार को हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र पाठ करने महा अभियान 129वें सप्ताह यानी 27 जून 2026 को भी उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के सियान गुड़ी, वल्लभनगर महिला केंद्र, चौबे कालोनी महिला केंद्र और अवंती विहार महिला केंद्र में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इस सप्ताह मंडल द्वारा संचालित और समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान में बुजुर्गों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इन दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत किया और हनुमान चालीसा पाठ के साथ राम नाम का लेखन कार्य भी उत्साह के साथ किया।

सियान गुड़ी में हुए पाठ के दौरान मंडल की मालती मिश्रा, डा. कमल वर्मा, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, डा. ओपी सोनी, विकासचंद सिन्हा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, रामदयाल अवधिया, रामसिंह नायक, डा. ओसी बिसेन, विष्णु कुमार मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल पांडे, रामाराव सेंदरे, हिमांचल परगहनिया, केके पाठक, एसएन चौहान, श्याम दलाल, डा. कमल वर्मा, कैलाश कुमार अग्रवाल, श्याम कुमार नायडू, कमला सोनी, डीएल कश्यप, प्रतिभा रामटेके, डीडी ढगे, कोठेराव ढेगे उपस्थित थे।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह अवंती विहार महिला केंद्र द्वारा पूजा भंडारी के निवास में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर श्वेता गणोरकर, अंजु फुंडे, आनंदी, अनिता घाडगे, जागृति भाकरे, शुभदा चौधरी, सुदेष्णा मेने, पूजा भंडारी, गीता हाटे, भारती देवरणकर, शिल्पा चौधरी, अंजली पुरंदेकर, स्मिता भाकरे, अनुजा, वसुधा हिरडे शामिल हुई।

सृष्टि ने आगे बतायाकि इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा और राम रक्षा का पाठ चौबे कॉलोनी केंद्र की समन्वयक मनीषा वरवंडकर के घर पर किया गया। इस दौरान अपर्णा कालेले, मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, सुषमा आप्टे, स्वाति डबली, गौरी क्षीरसागर, अवंती अग्निहोत्री, अर्चना मुक्कदम, धनश्री पेंडसे, अंजली वैद्य, सुनंदा हिषिकर, सुनीता बक्शी उपस्थित थीं।
इसी प्रकार वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने टैगोर नगर स्थित साईं मंदिर में राम रक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सुलु ताई हार्दिकर, अर्चना जतकर, नलिनी काले, लक्ष्मी आत्मपूजे, सरला दूबे, सुधा शुक्ला, मीरा अय्यर, शांति साहू, लता रावत, सुशीला शुक्ला, कंचन पुसदकर उपस्थित रहीं।
