दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘आड एंड ईवन’ के गेम में रोशनी विजेता.. पेसिंल में सबसे ज्यादा बैंग्लस फंसाकर साक्षी विनर

- देवेंद्र नगर महिला केंद्र की नई संयोजिका बनी नम्रता

- मंडल के सेवाभावी कार्यों के विस्तार और नये सदस्य बनाने पर चर्चा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की देवेंद्र नगर महिला केंद्र की टीम ने केंद्र की सदस्या शीतल रनदीवे के निवास पर बैठक का आयोजन कर रोचक गेम्स खेले। आड एंड ईवनके गेम में रोशनी मेढ़ेकर विजेता रहीं। वहीं दूसरे गेम में पेसिंल में सबसे ज्यादा बैंग्लस फंसाकर साक्षी टोले विनर रही। केंद्र की महिलाओं ने अपने केंद्र की संयोजिका का कार्यकाल खत्म होने पर नम्रता गगने को नई संयोजिका चुना गया। वहीं मंडल के सेवाभावी कार्यों के विस्तार और मंडल की सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक शामिल होने पर चर्चा की गई।

केंद्र की सदस्या साक्षी टोले ने बताया कि केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन सदस्य शीतल रनदीवे के निवास पर आयोजित किया गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। वहीं दो रोचक गेम्स महिलाओं के बीच खेला गया। पहले गेम में एक बाउल में चावल लेकर उसमें पेंसिल को खड़ा किया गया। फिर निश्चित दूरी से सभी ने पेंसिल में चूडियां फंसाना शुरू किया। किसी के एक तो किसी ने दो चूड़ियां फंसाई। खेल में सबसे अधिक चूड़ी फंसाकर साक्षी टोले विनर रही। इस खेल के साथ महिलाओं ने बपचन के मीना बाजार की यादें ताजा कर लीं।

साक्षी ने आगे बताया कि वहीं दूसरा रोचक गेम आड एंड ईवन नंबर का खेला गया। इसमें पहले टेबल से छह चूड़ियां रखी गई। फिर सभी महिलाओं ने एक-एक करके छह-छह बार पासा फेंका। जिसके जितने नंबर आए उन चूड़ियों में उतना नंबर लिखा गया। छह बार डायस फेंकने के बाद पास के बाउल में दो पर्ची रखी गई। जिसमें आड और इवन लिखा था। महिलाओं को जिसमें से एक पर्ची उठानी थी। आड आने पर चूड़ियों में लिखे आड नंबर को जोड़ा जाता और इवन आने पर इवन नंबरों को जोड़ा जाता। इस रोचक खेल में रोशनी मेढ़ेकर विजेता रही। उन्होंने आड पर्ची उठाई, छह में पांच चूड़ियों में आड नंबर थे, जिसका जोड़ 18 आया। इस तरह वह विजेता बनीं। बैठक में रोशनी मेढ़ेकर, श्वेता सायंकर, शीतल रनदीवे, चित्रा खोनदे, साक्षी टोले, हर्षला भारंबे, दीपाली अमीन, सविता भागडीकर, मीना लोनकर, पद्मजा लाड, कुमुद लाड, विद्या लोखंडे, खुशी, नम्रता गंगने उपस्थित थीं।