दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष ने किया : टुडेज इंडियन मासिक पत्रिका का विमोचन

पत्रिका के प्रथम अंक का अध्यक्ष अजय काले ने की सराहना

रायपुर | टुडेज इंडियन मासिक पत्रिका का प्रकाशन भोपाल से पिछले 27 वर्षों से हो रहा है | इस मासिक पत्रिका का प्रकाशन अब छत्तीसगढ़ से भी हो चूका है | इस पत्रिका का विमोचन बुधवार को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में मंडल के अध्यक्ष अजय काले और सचिव चेतन दंडवते के हाथों किया गया | पत्रिका के प्रथम अंक का अध्यक्ष अजय काले सराहना करते हुए कहा की यह ऐसा पत्रिका है जो समाज की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है|  पत्रिका और समाचार पत्र समाज का आइना है जो समय -समय पर घटित होने वाली घटनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करती है |

वहीं महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी एवं पत्रकार रवीन्द्र ठेगड़े ने मासिक पत्रिका टुडेज इंडियन की भूरी-भूरी प्रसंशा की, साथ ही पत्रिका में परोसे गये कलेवर की सराहना भी की |  इस मौके पर टुडेज इंडियन के प्रधान संपादक सचिन टोले सहित महाराष्ट्र मंडल के सदस्य मौजूद थे |