दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल कैबिनेट की बैठक में अहम विषयों पर चर्चा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में गुरुवार शाम कैबिनेट के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें न केवल जनवरी में हुए कार्यक्रमों की सविस्तार जानकारी दी गई, बल्कि फरवरी में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी  चर्चा की गई।  

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने जनवरी में हुए कार्यक्रम 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?, मकर संक्रांति हल्दी कुंकू, भोगी, गणतंत्र दिवस एवं विभिन्न महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर हुए कार्यक्रमों की विस्तृत से जानकारी दी। 

उन्होंने मंडल के अंतिम चरण पर पहुंच चुके निर्माण कार्य के संदर्भ में मराठी भाषी सदस्यों से दान अथवा लोन लेने की अपील कैबिनेट सदस्यों से की और मंडल के ऐसे सदस्यों तक पहुंचने पर जोर दिया, जिन्होंने उम्मीद जताई की गुडीपाड़वा तक महाराष्ट्र मंडल के निर्माणाधीन भवन को शुरू करने का लक्ष्य पूरा होगा।

 
मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने फरवरी माह में होने वाले कार्यक्रमों की सविस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को महाराष्ट्र मंडल परिसर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के मराठी भाषी विवाह योग्य युवक-युवतियां अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। 

उन्होंने इस कार्यक्रम में बतौर कार्यकर्ता जो कैबिनेट सदस्य शामिल होना चाहते हैं, वह कृपया अपना नाम अतिशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा दंडवते ने बताया कि 11 फरवरी को अमलीडीह और सिविल लाइन महिला केंद्र का संयुक्त कार्यक्रम चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में होगा। अतिशीघ्र इस कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले सभी से साझा करेंगी। 

साथ ही 18 फरवरी को आयोजित लघु महारुद्र की तैयारियों की भी उन्होंने जानकारी दी और बताया कि अब तक 47 जोड़ों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन करा लिया है। 60 जोड़ों के पंजीयन के साथ ही आने वाले अन्य भक्तों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। 

दंडवते ने बताया कि 19 फरवरी को शिवाजी महाराज की जयंती पर मराठा समाज के भव्य आयोजन में महाराष्ट्र मंडल की भागीदारी भी उल्लेखनीय होगी। इसके लिए मंडल की सभी समितियों के सदस्य 19 फरवरी को सुबह निकाली जाने वाली बाइक रैली में शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को महाराष्ट्र मंडल में ही साफा उपलब्ध कराया जाए और रैली के निर्धारित समय से पहले सभी सदस्य टिकरापारा स्थित शिवाजी चौक पर पहुंच जाएं। इसी तरह दोपहर को निकाले जाने वाली शोभायात्रा और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों की बेहतर भागीदारी अपेक्षित है। 

अजय काले के साथ चेतन दंडवते ने बताया कि 24, 25, 26 फरवरी को इंदौर में आयोजित बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के सम्मेलन में रायपुर महाराष्ट्र मंडल की भी गौरवशाली उपस्थिति होगी, क्योंकि इस सम्मेलन में कोरोना काल में किए गए सेवाभावी कार्यों के लिए महाराष्ट्र मंडल रायपुर का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन में अधिक से अधिक सदस्यों से  शामिल होने की अपील की। 

मंडल के सचेतक  रविंद्र ठेंगड़ी ने 'दिव्य महाराष्ट्र मंडल' नामक न्यूज़ पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह न्यूज़ चैनल प्रारंभिक तौर पर शुरू हो चुका है। इसमें अधिकाधिक जानकारियां एवं सूचनाएं देने की प्रक्रिया और तेज की जाएगी और महाराष्ट्र मंडल का न्यूज़ पोर्टल अतिशीघ्र अपने पूर्ण स्वरूप साथ के सबके सामने होगा। ठेंगड़ी ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के न्यूज़ पोर्टल को अधिक समृद्ध और पठनीय बनाने के लिए सभी समितियों और प्रकल्पों के प्रभारियों, पदाधिकारियों को सतत प्रयत्नशील रहना होगा और सहयोग की भावना के साथ कंटेंट और फोटो उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने यही अपेक्षा संत ज्ञानेश्वर स्कूल के स्टाफ से भी की। महाराष्ट्र मंडल के कुणाल दत्त मिश्रा ने लैपटॉप पर दिव्य महाराष्ट्र मंडल न्यूज़ पोर्टल की जानकारी दी।

बैठक में सह सचिव गीता दलाल व सुकृत गनोदवाले, महिला प्रमुख विशाखा तोपखाने, कार्यकारिणी सदस्य दीपक किरवईवाले, आस्था काले, नमिता शेष, भागीरथी कालेले, अपर्णा देशमुख, अनिल कालेले, रामदास जोगलेकर, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवईवाले, प्रिया बख्शी, गौरी क्षीरसागर, रंजन मोडक, हेमंत मार्डीकर, प्रेम उपवंशी, विनोद राखुंडे, प्रमोद बोरवणकर, जयश्री ढेकणे, डा। कमल वर्मा, पल्लवी मुकादम, नवीन देशमुख, सुधीर जाउलकर, साक्षी टोले, प्रगति ओगले, स्मिता टेंबे, अर्चना शिवणकर, हार्दिक बोबड़े, अराधना शेष, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, सुषमा काले, प्रियंका बोरवणकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन दीपक किरवईवाले ने किया।