अखिल भारतीय मंच पर संत ज्ञानेश्वर की पावना लास्या का बेहतरीन प्रदर्शन
रायपुर। ऑल इंडिया डांसर संगठन ने ऑल इंडिया म्यूजिक और डांस कंपटीशन नटवर गोपी कृष्ण नेशनल अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें कथक विधा में विभिन्न प्रतियोगियों के बीच में संत ज्ञानेश्वर की कक्षा छठवीं की छात्रा पावना लास्या ने जूनियर कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार तथा समूचे शिक्षण स्टाफ ने अदिति के इस नृत्य प्रदर्शन पर उसे बधाई देते हुए गर्व की अनुभूति करते हैं।