दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नईदुनिया 'नायिका सम्मान' से नवाजी गई वरिष्ठ गायनोकलाजिस्ट डॉ. कमल वर्मा

रायपुर। नईदुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा नायिका सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की सच्ची नायिकाओं को सम्मानित किया गया। जिस कड़ी में राजधानी की वरिष्ठ गायनोकलाजिस्ट और महाराष्ट्र मंडल रायपुर की आजीवन सभासद डॉ. कमल वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मेयर मीनल चौबे की उपस्थिति संपन्न हुआ। नईदुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ आजीवन सभासद डॉ श्रीमती कमल वर्मा और  इंदिरा जैन को नायिका सन्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

शक्ति समर्पण और मेहनत की प्रतिमूर्ति डॉ कमल वर्मा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला अध्यक्ष है। वे निर्धन वर्ग की निशुल्क चिकित्सा, अनेक स्कूलों में बालिका शिक्षा स्वास्थ्यगत कार्यक्रम निरन्तर करते रहती है। इंदिरा जैन ने भी स्वयं के मेहनत धैर्य से विज्ञापन एजेंसी के कार्यं को करते हुए लगातार सामाजिक कार्यो में योगदान दिया है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्यामसुंदर खंगन सहित पूरी कार्यकारिणी ने श्रीमती वर्मा व श्रीमती जैन को बधाई दी।