मराठी भाषा निबंध स्पर्धा में मंडल सदस्यों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
रायपुर। बृहन्न महाराष्ट्र मंडल नयी दिल्ली और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मराठी भाषा निबंध प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बहुत सुंदर और सारगर्भित निबंध लिखा। जिसमें विलाश साखरे, अभय भागवतकर, अनघा करकशे और अंजली खेर उत्तीर्ण रहे। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मराठी भाषा में अच्छी पकड़ बनाए रखने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए।
महराष्ट्र मंडल के साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि यह निबंध प्रतियोगिता गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर 2 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र मंडल रायपुर में हुई थी। प्रतिभागियों ने ‘व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन का महत्व’ ‘पाल्यों द्वारा उपेक्षा के बढ़ते प्रमाण-व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक धरातल पर कितने घातक’ और ‘वृद्ध माता-पिता के साथ व्यवहार कैसा हो’ विषय पर निबंध लिखा था।
प्रतिभागियों ने दोनों ही विषय पर बहुच सुंदर निबंध लिखा। निबंध लेखन में लिखावट बहुत मायने रखता है। चारों प्रतिभागियों ने सुव्यवस्थित ढंग से निबंध लिखा था। चारों प्रतिभागी विलास साखरे, अभय भागवतकर, अनघा करकशे, और अंजली खेर को बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई की ओर से प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। जिसे जल्द इन्हें दिया जाएगा। विलाश साखरे को 45 अंक, अनघा करकशे को 50 अंजली खेर को 53 और अभय भागवतकर को 45 अंक मिले है।