श्री सत्य साईं बाबा की पालकी, रथ और पादुका का महाराष्ट्र मंडल में किया स्वागत
रायपुर। श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा, पालकी का महाराष्ट्र मंडल परिवार ने शुक्रवार सुबह 9 बजे वंदना आटो के पास स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित अन्य सदस्यों ने पादुका पूजन कर श्री सत्य साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। बतादें कि प्रवाहिनी रथयात्रा का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा समिति, रायपुर द्वारा किया जा रहा है।

महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि श्री सत्य साईं बाबा की पालकी के तीसरे दिन सुबह 9:15 बजे जीई रोड पर महाराष्ट्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद गजानन महाराज मंदिर और तात्यापारा चौक स्थित हनुमान मंदिर में भी स्वागत किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता दलाल, श्याम सुंदर खंगन, नमिता शेष, प्रसन्न निमोणकर, रवि गहलोत, विजय लाड, हेमंत मार्डीकर, अशोक लोणकर, अभय भागवतकर, आस्था काले, कुमुद लाड, पल्लवी मुकादम, श्यामल जोशी, किशोरी खंगन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।