दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने किया योग

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगा मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके बाद प्राणायाम, ताड़ासन, वक्रासन, आलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार आदि योग कराया गया।  

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि योग दिवस पर बच्चों ने योग किया। इसके अतिरिक्त हनुमान चालीसा द्वारा मेडिटेशन से छात्रों को अपनी श्वास से कैसे कनेक्ट होना है यह बताया गया। बच्चों को योग स्पोट्रर्स टीचर ज्योति यादव द्वारा कराया गया।