देश-विदेश

डीआरआई ने सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन की खेप जब्त की; एक व्यक्ति गिरफ्तार

नईदिल्ली। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को तोड़ने के अपने निरंतर प्रयासों के तहतराजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआईने आज सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन जब्त की और एनडीपीएस अधिनियम1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत इसकी अवैध तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

इस जब्ती के अलावाडीआरआई ने मुंबईदिल्लीजयपुरपटनाकोचीन और अहमदाबाद में विभिन्न हवाई अड्डोंरेलवे स्टेशनोंकूरियर टर्मिनलों और राजमार्गों पर कई अभियान चलाए  हैं और पिछले महीने से अब तक कुल मिलाकर लगभग 26 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इन अभियानों के दौरान 14 विदेशी नागरिकों सहित कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी कई तरीकों से की जाती थीजैसे कि निगलना (शरीर के अंदर छिपाने के लिए मादक पदार्थों से भरे कैप्सूल या गोलियां निगलना)घरेलू और खाने-पीने की चीजों में छिपानाकपड़ों में भिगोकर रखनासामानों में छिपाना आदि।

समन्वित अभियानों के जरिएडीआरआई ने नशीले पदार्थों और मनः प्रभावी (साइकोट्रोपिक) पदार्थों की तस्करी में शामिल संगठित गिरोहों को लगातार निशाना बनाया है और इस प्रकार  भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन में योगदान दिया है।

हर वर्ष 26 जून को ‘नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1987 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया यह दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करनेनशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से निपटने के प्रति समर्पित है।

 

----------