बूढ़ापारा, तात्यापारा और रोहिणीपुरम सहित अन्य महिला केंद्रों में चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ इस शनिवार 20 जून को भी पूरे उत्साह के साथ जारी। चालीसा पाठ का यह 128 सफलतापूर्वक संपन्न शनिवार रहा। इस शनिवार को बूढ़ापारा, तात्यापारा, रोहिणीपुरम और सियान गुड़ी के बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की सम्वयक आस्था काले ने बताया कि बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिरम पाठ किया। इस दौरान सुनीता साठे, जयश्री केळकर, सविता मोघे, साधना गायकवाड, सुहासिनी पटलवार, शिवानी पटलवार, रूपाली लोखंडे, रिता लोखंडे, सुचिता काळे, रेवती धनकर, संध्या चौधरी, मनुजा काळे और प्रणिता नलगुडवार उपस्थित रहीं।
इसी तरह तात्या पारा केंद्र की महिलाओं ने प्रांजल बोक्षे के निवास में हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान प्रांजल, कमल ताई, वर्षा डांगे, संध्या खंगन, संगीता टोपे, सुरेखा हिशीकर, नानी, सीमा परेतकर, आंकाक्षा गंदले, शेवता श्रीवास्तव, नूतन डेगमवार, सौम्या बोक्षे उपस्थित ऱहीं।

वहीं रोहिणीपुरम की महिलाओं ने सदस्या प्राची गणोदवाले के घर पर पाठ किया। इस दौरान मीरा कुपटकर, साधना बहिरट, राजेश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, अपर्णा वरारपांडे, प्राची गणोदवाले, अलका कुळकर्णी, अचला मोहरीकर, वनिता गणोदवाले और चित्रा बल्कि उपस्थित रही। इसी तरह समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में डॉ ओसी बिसेन, रामाराव सेंदरे, अनिल पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विकास चंद सिन्हा, हिमांचल प्रसाद परगनिहा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, लखन लाल साहू, डॉ ओपी सोनी, एसएन चौहान, कैलाश कुमार अग्रवाल, हीराधर पटेल और केके पाठक उपस्थित रहे।