दिव्य महाराष्ट्र मंडल

1 मई से ऑनलाइन मोड पर लगेंगी 'मराठी भाषी क्लासेज' ... रोजाना एक घंटे की होगी क्लास...और आप बोलेंगे फर्राटेदार मराठी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की मराठी स्पीकिंग क्लास की तेरहवीं बेच 1 मई से शुरू हो रही है। यह क्लास रात 9 से 10 तक ऑनलाइन मोड पर संचालित की जाएगी। क्लास की प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में रायपुर शहर से बाहर के विद्यार्थी भी शामिल होकर फर्राटेदार मराठी बोलना सीख सकते हैं। 
 
लाड ने बताया कि इससे पहले की कक्षाओं में बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, राजनांदगांव के हर उम्र विद्यार्थी मराठी सीखने की क्लास में शामिल हो चुके हैं। क्लास में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र मंडळ में या पद्मजा लाड के पास मोबाइल नंबर 94077 01633 अथवा 93408 05110 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकते हैं। 
 
मराठी स्पीकिंग क्लास के संदर्भ में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मराठी बोलना सीखें और मराठी संस्कृति के करीब आएं। इसी उद्देश्य से मराठी स्पीकिंग क्लास ऑनलाइन मोड पर शुरू की गई है।
 
काले ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को मराठी संस्कृति और परंपरा के करीब लाना है और यह मराठी भाषा सीखे बिना संभव नहीं है। यही कारण है कि हम लोग मराठी स्पीकिंग क्लास में एडमिशन के लिए महाराष्ट्र मंडल की सदस्यता अनिवार्य वाली कोई शर्त नहीं रखी है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में मराठी भाषी स्थानीय लोग इस क्लास से लाभान्वित होंगे।