दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रिंग फाइट कैंप में पहले दिन खिलाड़ियों ने बहाया पसीने

रायपुर। पश्चिम बंगाल में 12 से 14 दिसंबर 2025 तक होने वाले 9वें नेशनल रिंग फाइट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन तैयारी में जुट गई है।  छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन और महाराष्ट्र मंडल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर से मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में कैंप लगाया जा रहा है। पहले दिन कैंप में पहुंचे खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।

छत्तीसगढ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों के साथ उनके परिजनों ने भी सहभागिता निभाई। कैंप में शामिल खिलाड़ियों को एसोसिएशन के सचिव और कोच ओपी कटारिया, संत ज्ञानेश्वर स्कूल की खेल शिक्षिका ज्योति साहू ट्रेनिंग दे रही है।

गीता दलाल ने आगे बताया कि पहले दिन पणवी ओगले, अवनिश जायसवाल, अभिमन्यु कुमार, वेदांत साहू, गौरव हेमने, आयुष्मान कालेले, विहान कालेले, वर्तिका क्षीरसागर कैंप में शामिल हुए और अभ्यास किया। वहीं इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रवीण क्षीरसागर और परिजन पवन ओगले, डा रंजिता जायसवाल और भागिरथ कालेले शामिल हुए।