दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हाउजी में महिलाओं ने आंख बंदकर और एक विशिष्ट स्थान पर रखा दीपक

- अवंति विहार महिला केंद्र ने मनाया दिवाली मिलन

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की अवंति विहार महिला केंद्र द्वारा धूमधाम से दिवाली मिलन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और अवंति विहार केंद्र की पूर्व संयोजिका नीता भंडारकर शामिल हुई। आयोजन को लेकर केंद्र की महिलाओं ने सुंदर तैयारी की थी। आकर्षक रंगोली बनाई, तोरण सजाया और लक्ष्मी पूजन की तैयारी भी। दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों और वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम की शुरूआत की।

अवंति विहार केंद्र की संयोजिका सुदेशना मेने ने अपने मधुर स्वर में सुंदर महाराष्ट्र गीत प्रस्तुत किया। जिसके बाद एक खूबसूरत गीत पर पहले मैं एक एक दीपक थाकी प्रस्तुति अनुजा, जयश्री, जुई, लीना, शिल्पा और निशा ने दी। जिसमें दीपक के प्रकाश की अतीत से वर्तमान तक की यात्रा दर्शायी गई। इस प्रस्तुति की दिग्दर्शक सुदेशना मेने थी। उपरांत विजया गोरे ने दिवाली के पांच दिनों का महत्व बताया। पूजा भंडारी ने दिवाली पर घरों में तोरण लगाने के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी सभी से साझा की।

मुख्य अतिथि गीता दलाल और नीता भंडारकर ने इस अवसर पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। जिसके बाद दिवाली थीम पर महिलाओं ने हाउजी खेला। जिसमें अपनी आँखें बंद कर और एक विशिष्ट स्थान पर दीपक रखना था। इस खेल का सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ खेला। खेल का संचालन जागृति भाकरे ने किया। जिसमें प्रथम नीता भंडारकर, द्वितीय राजश्री कोलते और तृतीय गीता दलाल रही। इस अवसर पर तोरण बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भारती देवरनकर और अश्विनी घाटगे ने सुंदर तोरण बनाए। कार्यक्रम के बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन छाया महाजन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शुभदा चौधरी ने किया।

 

हमेशा की तरह महाराष्ट्र मंडल से गीता हाटे द्वारा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया। कुल मिलाकर अवंति विहार केंद्र का दीप महोत्सव कार्यक्रम उत्साह और आनंद के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गीता श्याम दलाल, नीता भंडारकर, जयश्री ब्राम्हणकर, भारती देवरणकर, अनुजा बोरडे, नीता पाळेकर, सुमीता भंडारी, अनिता घाटगे, अश्विनी घाटगे, विजया गोरे, जुई उपगडे, मनीषा दासे, लीना मजूमदार, निशा उमाठे, कामिनी भंडारी, राजश्री कोलते, अंजू फुंडे, खेना फटाले, करिश्मा भूरे, शिल्पा चौधरी, अपर्णा महाजन, सुदेशना मेने, जागृति भाकरे, छाया महाजन पूजा भंडारी और शुभदा चौधरी उपस्थित रहीं।