संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बच्चों ने बताया अंगदान का महत्व
2025-11-27 06:19 PM
188
रायपुर। अंगदान एक महान कार्य है जो कई लोगों की जान बचा सकता है, एक दाता के अंगदान से आठ लोगों की जान बच सकती है और 75 से अधिक लोगों के जीवन में सुधार हो सकता है, जैसे कॉर्निया या ऊतक दान के माध्यम से दृष्टि बहाली और शारीरिक कार्य में सुधार। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की असेंबली में प्रतिदिन होने वाले रोचक और ज्ञानवर्धन कार्यक्रम की श्रृंखला में आज अंगदान के महत्व पर बच्चों को जागरूक किया गया।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि आज की असेंबली ब्लू हाउस के बच्चों द्वारा कंडक्ट की गई। जिसे खुशी सहारे ने कंडक्ट किया। वहीं प्लेज समृद्धि मिश्रा, स्पीच काव्या रेड्डी, और थाट रूचिका साहू ने प्रस्तुत किया। पूर्वी साहू, वर्षा परिडा और तन्मय भगाड़े ने अंगदान को लेकर शानदार स्पीच दी। आलिया, मानवी, रीत और दिव्यांश ने मानव अंगों का रूप लेकर कार्यक्रम को और रोचक बना दिया।
हाउस इंचार्ज वर्षा गिरीभट्ट और प्रतीक्षा महादेवकर ने बताया कि एक दाता से दान किए गए अंगों जैसे हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत और आंतों से कई लोगों को जीवनदान मिलता है। अंग प्रत्यारोपण उन मरीजों के जीवन स्तर को नाटकीय रूप से बेहतर बना सकता है जो पुरानी बीमारियों या गंभीर विकलांगताओं से ग्रस्त हैं।