दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल का एक-एक सदस्य जमा कराएगा 50-50 एसआईआर फार्म... आपुलकी योजना को मूर्तरूप देने की रूपरेखा हुई तैयार

- कार्यकारिणी की बैठक में एसआईआर फार्म को लेकर चर्चा

- पिछले कार्यक्रमों की सफलता के लिए अध्यक्ष ने दी सभी को शुभकामनाएं

- खेल समिति द्वारा दिसंबर में होगा खेलकूद स्पर्धा का आयोजन

रायपुर। अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल अब एसआईआर फार्म भरने में लोगों की मदद करने के लिए आगे आ गया है। मंडल के पदाधिकारियों ने अपना-अपना फार्म जमा कर लिया है। अब मंडल के सदस्य अपने आसपास के कम से कम 50 फार्म जमा करने में लोगों की मदद करने का संकल्प ले चुके है। गुरुवार को दिव्यांग बालिका विकास गृह परिसर में हुई बैठक में मंडल की कार्यकारिणी ने इस बात पर चर्चा की।

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि बीते दिनों रायपुर कलेक्टर से चर्चा के दौरान उन्होंने मंडल के सदस्यों से अपेक्षा कि है कि हम एसआईआर फार्म भरने में लोगों की मदद करें और उन्हें जागरूक करें। ताकि निर्धारित समय तक कार्य पूरा किया जा सके। मंडल के  सहसचिव सुकृत गनोदवाले ने बैठक में बताया कि अब तक उन्होंने 850 से अधिक लोगों को फार्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवा दिया है। उनका यह कार्य निरंतर जारी है। अध्यक्ष अजय काले ने अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों से इसी जज्बे को अपनाने की बात कहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बीते तीन महीनों में मंडल हुए कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव, भागवत कथा, महाराष्ट्र मंडल के 90 वर्ष पूर्व होने पर स्थापना दिवस समारोह, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, दशहरा, दीवाली की सफलता का श्रेय पदाधिकारियों को दिया।

महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने कहा कि दिव्यांग बालिका विकास गृह में मंडल द्वारा आपुलकी योजना शुरू किया जाना है। अब हमारा भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसके क्रियान्वयन में सभी पदाधिकारियों की सहभागिता अनिवार्य है। ताकि अन्य योजनाओं की तरह हमारी यह योजना भी सफल हो।

महाराष्ट्र मंडल की सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने कहा कि दिव्यांग बालिका विकास गृह में आपुलकी योजना और सखी निवास में पालना घर इन दोनों योजनाओं को साकार करने का समय आ गया हैं क्योंकि दोनों के लिए हमारा इफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार है। उन्होंने आगामी माह में एक दिन मंडल में विशेष कार्यक्रम रखने की बात कहीं, जिसमें सभी पदाधिकारी और समिति प्रमुख शामिल होंगे। जिसमें मंडल के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और बीच चुके कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। ताकि उसमें और सुधार किया जा सके।

मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने कहा कि दिसंबर के समय मंडल की खेलकूद समिति की ओर से खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला और पुरूष दोनों वर्ग के लिए क्रिकेट कराया जाएगा। क्रिकेट का आयोजन मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में होगा। जल्द की इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य मालती मिश्रा, परिषोत डोनगांवकर, आचार्य रंजन मोड़क, हेमंत मार्डीकर, ओपी कटारिया, अरविंद जोशी, सचिंद्र देशमुख, अपर्णा देशमुख, डा. शुचिता देशमुख, प्रवीण क्षीरसागर, अभय भागवतकर और मंडल सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी मौजूद थे।