संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने अर्पित की शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बुधवार, 10 दिसंबर को रेड हाउस द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष असेंबली का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें याद कर बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रेड हाउस इंचार्ज शिक्षिका श्वेता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों ने मानव अधिकार दिवस और शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। असेंबली का कंडक्शन भावना चेलक, प्रतिज्ञा गुंजन ढेंगे, सुविचार रोहान साहू और स्पीच गौरव गायकवाड़ ने प्रस्तुत किया।
विवेक राजपूत सर ने बच्चों को बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को रायपुर स्थित जय स्तंभ चौक में 10 दिसम्बर को अंग्रेजों द्वारा फांसी में चढ़ा दिया गया था। उन्हें 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का गौरव प्राप्त है। सोनाखान शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि है। उन्होंने माखनलाल का गोदाम लूटकर लोगो में बांट दिया उसके लिए उन पर देशद्रोह का आरोप लगा और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई गई थी।