संत ज्ञानेश्वर स्कूल के आनंद मेले में अभिभावकों ने लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
- रविवार, का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावक, बढ़ाया बच्चों का उत्साह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में रविवार, 21 दिसंबर को आनंद मेला और विज्ञान प्रदर्शन की आयोजन किया गया। आनंद मेले का शुभारंभ महाराष्ट्र मंडल के अजय मधुकर काले ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में मंडल के वरिष्ठ सदस्य अनिल श्रीराम कालेले, स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर और सह प्रभारी नवीन देशमुख, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, आस्था काले, अंजली काले, मंडल सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी विशेष रुप से उपस्थित थे।

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि आनंद मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल का अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने केक, पेस्टी, पापड़ी चाट, मिर्ची भजिया, मिल्क शेक, गुपचुप और केक का सभी अभिभावकों और बच्चों ने खूब आनंद लिया। सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ आनंद मेला दोपहर 2 बजे तक उत्साह के साथ चलता रहा। वहीं सेल्फी जोन में फोटो खींचने के लिए भी अभिभावकों, बच्चों और अतिथियों में उत्साह देखा गया।
