दिव्य महाराष्ट्र मंडल

देश के वृद्ध समस्या नहीं समाधान है.. प्रभु राम ने वृद्ध जामवंत को बनाया था मंत्री: संदीप अखिल

- सियान गुड़ी में हुआ वैचारिक अनुष्ठान राम रसायन का आयोजन

- आध्यात्मिक चिंतक और पत्रकार संदीप अखिल ने जटायु के चरित्र पर दिया व्याख्यान

महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी प्रकल्प में हुआ राम रसायन का आयोजन

कला एवं संस्कृति ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर बांधे रखा दर्शकों को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के इस प्रांगण में सियान गुड़ी का संचालन किया जा रहा है, जहां बुजुर्ग दिनभर आकर अपना समय व्यतीत कर सकते है। देश के वृद्ध समस्या नहीं समाधान है। उनके पास बैठकर हम बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान पा सकते है। यह संस्कार हमें हमारी सनातन परंपरा से मिला। है। तभी तो त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने सबसे वृद्ध जामवंत को अपना मंत्री बनाया था। उक्ताशय के विचार देश के प्रसिद्ध पत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक और प्रखर वक्ता संदीप अखिल ने समाज में समरसता लाने के वैचारिक अनुष्ठान राम रसायन के तहत समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी में व्यक्त किए।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में आज सियान गुड़ी में 90 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद राव घाटगे और उनकी पत्नी भारती ताई घाटगे आई है। जिन्होंने देश की सेवा के साथ समाज सेवा में अपना जीवन लगा दिया। वहीं आज सियान गुड़ी को एक ई-रिक्शा दिया। हमें उनके पास बैठना चाहिए, हमारी कई समस्याओं का समाधान उनके पास मिलेगा।

श्रद्धालुओं और श्रोताओं को संबोधित करते हुए संदीप अखिल ने आगे कहा कि राम रसायन’ इसे राम नाम का रस भी कहा जाता है। इसके श्रवण से सभी प्रकार के दुखों और कष्टों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रामायण के जटायुअरुण देव के पुत्र और राजा दशरथ के मित्र थे। उन्होंने माता सीता को बचाने के लिए रावण के साथ युद्ध किया। युद्ध में घायल होने के बाद भी श्रीराम की प्रतीक्षा करते रहे। श्रीराम ने जटायु का अंतिम संस्कार एक पुत्र की भांति किया। 

आज भारत का स्वभाव बदल रहा है। पिछले कुछ वर्षों तक  लोग नया साल मनाने के लिए गोवा और कश्मीर जाते थे, लेकिन आज वृंदावन, अयोध्या और मथुरा में लोग जा रहे है। आज की जनरेशन जिसे हम जेन-जी कहते है उनका ध्यान आध्यात्मक की ओऱ बढ़ रहा है।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर कालेसचिव चेतन दंडवतेमुख्य समन्वयक और सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगनमहिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले सहित कार्यकारिणी सदस्य और सभासद उपस्थित थे।