दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हनुमान चालीसा पाठ के साथ सजी भजनों की महफिल

- सियान गुड़ी को बुगुर्जों ने किया भक्तिमय

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में बीते दिनों भजनों की महफिल सजी। सियान गुड़ी पहुंचे बुगुर्जों ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ अपने आयोजन की शुरुआत की। फिर क्रमशः राम, कृष्ण के कई भजन बुजुर्गों ने सुनाई। इस बीच सियान गुड़ी का पूरा माहौला भक्तिमय हो गया।

सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग आते है। शनिवार 20 जून को बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजनों की सुंदर प्रस्तुति भी दी। जिसके बाद सभी ने एक साथ भोजन का आनंद लिया और थोड़े देर आराम भी किया। इस अवसर पर डॉ ओसी बिसेन, रामाराव सेंदरे, अनिल पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विकास चंद सिन्हा, हिमांचल प्रसाद परगनिहा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, लखन लाल साहू, डॉ ओपी सोनी, एसएन चौहान, कैलाश कुमार अग्रवाल, हीराधर पटेल और केके. पाठक उपस्थित थे।

बतादें कि सियान गुड़ी में प्रतिदिन कोई न कोई एक्टिविटी कराई जातीहै। कभी कोई एक्टिविटी मंडल के सदस्य कराते है तो कोई एक्टिविटी यहां आने वाले बुजुर्ग खुद ही करते है। समय के साथ यहां आने वले बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है।