सियान गुड़ी में बुजुर्गों ने ली नशा मुक्ति रायपुर बनाने की शपथ
- समाज कल्याण विभाग के लोक कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति
रायपुर। अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग रायपुर के लोक कलाकारों की टीम ने शनिवार 27 जून को महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और समाज कल्याण द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में नशा मुक्ति पर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सियान गुड़ी में आए बुजुर्गों ने रायपुर को नशा मुक्त बनाने और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

जिला समाज कल्याण विभाग के प्रभारी प्रमुख कलाकार संतोष चंद्राकर ने वंदेमातरम, इतनी शक्ति हमें देना दाता...., बैठो मत हार के छेड़ों सरगम, काम बहुत करना है जिंदगी है कम.. देवी जसगीत और नशामुक्ति पर सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। इनके साथ दुर्गा कालेज की प्रो. सुनीता चंसोरिया ने गायन में साथ दिया। वहीं तबले पर परमात्मा स्वरूप वस्त्रकार और हारमोनियम में रमेश सिंह ठाकुर ने संगत दी। अंत में प्रो. सुनीता चंसोरिया ने सभी को नशा न करने और लोगों को नशा करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि 91 वर्षीय सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल समाजसेवा के कार्यों में प्रारंभ से जुटी है। सियान गुड़ी इन्हीं समाजसेवा का एक प्रकल्प है। इसके अलावा संत ज्ञानेश्वर स्कूल, सखी निवास, दिव्यांग बालिका विकास गृह, हाईटेक आंगनबाड़ी की सेवा और जल्द ही महाराष्ट्र मंडल एबुंलेंस सेवा भी शुरु हो जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में वाघोलीकर मेडिकल इक्युपमेंट और फिजियोथैरपी सेंटर पहले से चल रहा है। मंडल की 17 महिला केंद्रों द्वारा नशा मुक्ति को लेकर समय-समय पर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

इस अवसर पर मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, मालती मिश्रा, आस्था काले, अंजली काले, प्रवीण क्षीरसागर, श्याम दलाल, हेमंत मार्डीकर, डा. ओपी सोनी, विकासचंद सिन्हा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, रामदयाल अवधिया, रामसिंह नायक, डा. ओसी बिसेन, विष्णु कुमार मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल पांडे, रामाराव सेंदरे, हिमांचल परगहनिया, केके पाठक, एसएन चौहान, श्याम दलाल, डा. कमल वर्मा, कैलाश कुमार अग्रवाल, मालती मिश्रा, श्याम कुमार नायडू, कमला सोनी, डीएल कश्यप, प्रतिभा रामटेके, डीडी ढगे, कोठेराव ढेगे उपस्थित थे।