दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आजादी के पहले से अब तक के सभी आंदोलनों के सूत्रधार ‘जेन-जी’: चेतन दंडवते

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के स्टूडेंट काउसिंल ने ली शपथ

- अतिथियों ने बच्चों को बैच पहना कर दिया हाउस का फ्लैग

रायपुर। आजादी के पहले से अब तक सभी आंदोलनों के सूत्रधार कहीं न कहीं जेन-जी ही है। स्कूल के चारों हाउस का नाम जिन महापुरुषों के नाम पर है वे भी अपने जेन-जी काल के दौरान ही बड़े आंदोलनों के प्रेरण बनें। बात छत्रपति शिवाजी महाराज की हो या वीर सावरकर, बाल गंगाधर तिलक और शहीद राजगुरु की। सभी ने अपने जेन-जी काल में इतिहास रच दिया। आज इस सभा में बैठे सभी जेन-जी से मैं कहना चाहता हूं कि आप भी आज से यह दृढ़ निश्चय करें कि मुझे यह काम करना है। ताकि आने वाले दिनों में आपके नाम से भी एक हाउस इस स्कूल में हो। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आयोजन छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से कहीं।

आचार्य दंडवते ने बच्चों से कहा कि अभी दो दिन पहले आप लोगों ने गुरुपूर्णिमा मनाई होगी। आपकी पहली गुरु आपकी मां है। इसके बाद पिता फिर शिक्षक और चौथे नंबर पर भगवान का स्थान है। इसलिए सभी सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण जरुर छुए। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय संस्कार के साथ शिक्षा देने वाला स्कूल है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में एमएस आर्थोपैडिक डा. आलोक शुक्ला और लायन क्लब व नियमा सेवा जतन फाउंडेशन क अध्यक्षा मधु यादव उपस्थित थी।

स्कूल के उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन स्कूल के प्राचार्य मनीष गोनर्धन ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि चेतन दंडवते ने योगेश कुमार यादव को हेड ब्वाय और छात्रा पूर्वी साहू को हेड गर्ल, तन्मय भगाड़े को डिप्टी हेड ब्वाय और बर्षा परिदा को डिप्टी हेड गर्ल की शपथ दिलाई और बैच पहनाया। स्कूल के चारों हाउस बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, शहीज राजगुरु और छत्रपति शिवाजी के लिए हाउस कार्डिनेटर और मिस्ट्रेस को भी बैच प्रदान किया गया।

उपप्राचार्य वोड़ितेलवार ने आगे बताया कि पूरे कार्यक्रम का संचालन आराधना लाल मैडम ने किया। वहीं कार्डिनेशन की जिम्मेदारी तृप्ति अग्निहोत्री ने निभाई। कार्यक्रम में मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, संतज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह प्रभारी नवीन देशमुख, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, कार्यकारिणी सदस्य में नमिता शेष, मालती मिश्रा, आस्था काले, प्रवीण क्षीरसागर, अजय पोतदार, एसडीवी प्रकल्प समिति की सदस्य प्रिया जोगळेकर, संजय़ वालगुंजे सहित स्कूल के शिक्षणगण और बच्चे उपस्थित थे।