दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में हुई पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना

 

रायपुर। सावन के पवित्र महीने में महाराष्ट्र मंडल रायपुर में पार्थिव शिवलिंग पूजना का वृह्द स्तर पर आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधिविधान के साथ उसकी पूजा अर्चना की। मंडल के सचिव और आचार्य चेतन दंडवते ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि संपन्न कराई।

आचार्य दंडवते ने बताया कि सावन के इस पावन अवसर पर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 33 महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग पूजन और रूद्राभिषेक किया। मंडल परिसर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठा। आरती के बाद फलाहार और प्रसाद वितरण किया गया। सदस्यों ने महाराष्ट्र मंडल के सामाजिक कार्यों को बढ़ाने का संकल्प लिया।

आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि पूजन कार्यक्रम में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्याक्ष गीता श्याम दलाल, कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष विशेष रुप से उपस्थित रहीं।

आज अचला मोहरीकर, अलका कुलकर्णी, प्रांजल बल्लाळ, अपर्णा वराडपाणडे, श्यामल जोशी, मृदुला काळेले, वैशाली अजय जोशी, नम्रता देशपांडे, विपुला शेजवलकर, सृष्टि दंडवते, आयुष शिर्के, प्रमिला मिश्रा , प्रमिला तिवारी, आस्था काळे, श्वेता कुसरे, यशस्वी पिंपळापुरे, जयश्री भुरे, जया भावे,  माधुरी इनचुलकर, स्वाती मैराल, रैना पुराणिक, स्मिता कोमजवार, मयुरी तिवारी, रोमी दत्ता, सोनल परचुरे, अनुजा महाडिक,  संगीता कवीश्वर, कीर्ति हिशिकर और सौम्या इंगळे ने पूजन किया।