दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शंकर नगर बालवाचनालय में आर्ट ऑफ लिविंग हैपीनेस शिविर शुरू

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित शंकर नगर बालवाचनालय में आर्ट ऑफ लिविंग हैपीनेस सेंटर की ओर से चार दिवसीय शिविर का आयोजन 13 अगस्त से शुरु किया गया। 16 अगस्त तक चलने वाले आर्ट ऑफ लिविंग हैपीनेस सेंटर के अश्विनी जग्गी और किशोर बजाज ने शिविर का संचालन किया।  प्रतिदिन सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक शिविर का संचालन किया जा रहा है। 

शंकर नगर केंद्र की संयोजिका आयुषी विठाळकर ने बताया कि 12 अगस्त को शंकर नगर केंद्र की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक कीशुरुआत में  हनुमान चालीसा का पाठ की गई। इसके पश्चात आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और सभी ने हाऊजी गेम का आनंद लिया। जिसमे रैना पुराणिक बंपर टिकट की विजेता रही। नाश्ता का स्वाद लेते सभी ने आपस में बातचीत मस्ती का आनंद लिया। बैठक में अश्विनी जग्गी जी और किशोर बजाज ने आर्ट ऑफ लिविंग हैपीनेस सेंटर के शिविर के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी।

शंकर नगर केंद्र की 12 अगस्त को हुई बैठक में संयोजिका आयुषी विठाळकर, सह संयोजिका निर्मला पिंपले, अनुराधा शिवलकर, अदिति जोशी, स्मिता कोमजवार के साथ रैना पुराणिक, मधुरा भागवत, पुष्पा जावळेकर, शुभदा गिजरे, सुजाता देशपांडे, अर्चना दशपुत्रे, श्रद्धा विठाळकर, कविता लांजेवार, मैथिली ठोके, वर्षा उरकुरकर, लीना मुजुमदार, अर्चना भंडारकर, संगीता राजिमवाले, मेधा कोतवालीवाले, कांचन केळकर, सुरेखा पाटील, श्रुती मनोहर, सुनीता वंजारी और विनया करदळे उपस्थित रहीं।