दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शंकर नगर बाल वाचनालय में मनाया गय 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित शंकर नगर बाल वाचनालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजरोहण समारोह के मुख्य अतिथि शंकर नगर वार्ड के पार्षद

 राजेश गुप्ता थे। पार्षद राजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी इसके उपरांत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम के अध्यक्ष राज प्रजापति भी अपने क्लब मेंबर्स के साथ विशेष रूप से उपस्थित थे।
 
इस कार्यक्रम में बाल वाचनालय के समीप स्थित पद्मावती स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। इन छात्रों को शंकर नगर महिला केंद्र ने उपहार देकर उनका सम्मान किया।
 
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य व शंकर नगर बाल वाचनालय के प्रभारी सुबोध टोले, विनोद राखूण्डे, संजय पुराणिक, शुभम पुराणिक, रिदुल शर्मा, अभिषेक मिश्रा, भगीरथ कालेले, श्याम सुन्दर अग्रवाल, डॉ अनिकेत ठोके, सतीश जिल्हारे, रैना पुराणिक, पुष्पा जावेकर, पिंपल निर्मला पिंपल, मथुरा भागवत, आयुषी ठक्कर, मैथिली ठोके, वैशाली निमजे, स्मिता कोमजवार, लक्ष्मी जिलाहरे और अर्चना दाशपुत्रे उपस्थित थी।