महाराष्ट्र मंडल भवन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के साथ महिला केंद्रों में हुआ चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की पहल पर शुरु किए गए हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार 22 अगस्त को उत्साह के साथ जारी रहा। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभा गृह में बूढ़ापारा, तात्यापारा, वल्लभनगर, अमलीडीह और सिविल लाइन महिला केंद्र द्वारा आयोजित सावन उत्सव की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। वहीं मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों के अलावा सुंदर नगर, न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार और सड्डू मोवा महिला केंद्र में भी उत्साह के साथ पाठ किया गया।

महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिण सदस्य व आध्यात्म प्रभारी आस्था काले ने बताया कि 22अगस्त को महाराष्ट्र मंडल भवन में आयोजित सावन तीज महोत्सव के दौरान उपस्थित सभी 17 केंद्रों की महिलाएं, मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य अतिथियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मंडल का संत ज्ञानेश्वर सभागृह श्री हनुमान चालीसा से गूंज उठा। इसके साथ मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राइमरी के बच्चों ने शिक्षिका अपर्णा आठले के मार्गदर्शन में पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह सुंदर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या सुरभि गनोदवाले के निवास में एकत्रित होकर पाठ किया। इस दौरान सुरभि गनोदवाले, साक्षी जोशी, सोनम गनोदवाले, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, अर्चना दंडवते सुजाता निबांळकर, अस्मिता कुसरे और मनीषा मुकादम उपस्थित थी।

वहीं दूसरी ओर न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की बैठक आयोजित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान ज्योति बनकर, सुखदा लाखे, नीलिमा लकपाले, अल्का बापट, सरिता लुलु, मैथिली ठोके और प्रीति गजबे उपस्थित रहीं। सड्डू-मोवा केंद्र की महिलाओं ने सदस्या मंजूषा काळकर के घर मेट्रो ग्रीन जिवतीका पूजन और हल्दी कुंकू का भी आयोजन किया. इस अवसर पर मनीषा होशंगाबादे, उर्वशी उरगांवकर, माधवी मोघे, जया चांदवसकर, दिप्ती मुक्तिबोध, सविता अलोणे, मनीषा देशपांडे, स्नेहा बाकरे, माधुरी बर्वे, संगीता देशपांडे, संपदा देशपांडे, सुमति बांछानी, शालिनी जोशी, मंजूषा काळकर ने सभी को हल्दी कुमकूम कर के पौधों का वाण दिया।