चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने निकाली आषाढ़-श्रावण मास वारी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की चौबे कॉलोनी महिला केंद्र द्वारा आषाढ श्रावण मास वारी की शुरुआत 2 अगस्त से की गई थी। इस रविवार 23 अगस्त को केंद्र की महिलाओं ने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने वहां श्रीराम के भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया 2 अगस्त को केंद्र की महिलाओं आषाढ श्रावण मास वारी की शुरुआत की और बूढ़ापारा स्थित गणपति मंदिर गए। फिर 9 अगस्त को अंबादेवी मंदिर सती बजार, 16 अगस्त को नरहरेश्वर शिवजी मंदिर टिकरापारा गए थे। 23 अगस्त रविवार को वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे।
इस दौरान रोहिणी नेने, अपर्णा काळेले, सुषमा आपटे, मनीषा वरंवडकर, अक्षता पंडित, अनुपमा बोधनकर, अंजली वैद्य, सुनंदा हिशिकर, संध्या पांडे, उज्वला पुराणिक, अर्चना मुकादम और अवंती अग्निहोत्री उपस्थित थीं।