दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नीम के पेड़ को राखी बांधकर शिक्षिकाओं ने लिया उसकी रक्षा का संकल्प

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर पर स्थित नीम के पेड़ को राखी बांधकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हरियाली का संदेश दिया।

रक्षाबंधन महोत्सव पर प्री प्राइमरी के बच्चों ने भी पेड़ को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के महत्व को समझा। प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे द्वारा लड़कों को चॉकलेट एवं लड़कियों को तोहफे के रूप में हेयर बैंड एवं हेयर क्लिप दी गई। इस तरह बच्चों को पेड़ की रक्षा करना भी सिखाया गया। प्राइमरी में भी येलो हाउस इंचार्ज प्रीति तिवारी मैडम ने भी रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए श्री कृष्णा द्रोपदी की कथा सुनाई।