स्लम बस्ती के बच्चों के लिए लगी संस्कार क्लासेस
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में स्लम एरिया के बच्चों के लिए संस्कार शाला का आयोजन शनिवार 29 अगस्त को किया गया। जिसमें शिक्षिका शोभा मोहता ने बच्चों से खुलकर बात की, उनका दिनचर्या जाना और उन्हें कई अच्छी बातें भी बताई। वहीं बच्चों को कई रोचक गेम भी खिलाए।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की सदस्या शोभा मोहता ने आज संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में आसपास के स्लम एरिया के बच्चों को संस्कार शाला में पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से खुलकर बात की। बच्चों से उनका दिनचर्या पूछा। इस पर सभी बच्चों ने अपने-अपने तरीके से अपना-अपना अलग-अलग दिनचर्या बताया। जिसके बादा शोभा मोहता ने सबको समझाया कि सुबह उठकर व्यायाम किया करो।
विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि इसके साथ उन्होंने बच्चों को पांच-पांच शब्दों को बच्चों को बुलवाया। जैसे ए फॉर एप्पल, ए फॉर एरोप्लेन। इस तरह अंग्रेजी के एक-एक कैरेक्टर पर पांच-पांच शब्द का उच्चारण करवाया। उन्होंने बच्चों को गिनती सिखाई और पोयम का अभ्यास करवाया। अंत में सभी बच्चों के बीच कई गेम करवाए। जिसमें विजेता बच्चों को प्राइज दिया गया।