दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तात्‍यापारा केंद्र की महिलाओं ने किया रुद्र पाठ

0- महाराष्‍ट्र मंडल के महिला केंद्रों में सावन मास पर लगातार हो रहे विविध आध्‍यात्मिक आयोजन

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने सावन मास के उपलक्ष्‍य पर सुहासिनी पिंगले के घर पर किया रूद्र पाठ किया। रुद्र पूजन की पूरी विधि वरिष्‍ठ सभासद निशा राहाटगांवकर ने पूरी कराई और पूजा में बैठी महिलाओं को विधि विधान की जानकारी देते हुए रुद्र पूजा करने का तरीका भी सिखाया। 
सभी महिलाओं ने मनोयोग से रूद्र पाठ किया। इनमें ज्योति‍ कान्हे, कल्पना मोहदीवाले, दीपांजलि भालेराव, ज्योति डोलस, स्नेहल मोड़क, अर्चना मुकादम, अलका संत, सुरेशा हिशीकर, अलका लेले सहित अनेक श्रद्धालुओं के साथ मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले शामिल रहीं। बताते चलें कि इससे पहले भी गत पांच वर्षों से महाराष्‍ट्र मंडल और महाराष्‍ट्र संस्‍कार केंद्र की ओर से महाशिवरात्रि पर आयोजित सामूहिक लघु रुद्राभिषेक में ज्‍योति कान्‍हे के नेतृत्‍व में महिलाओं की पूरी टीम रुद्र पाठ करती हैं।