महाराष्ट्र मंडल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 6 सितंबर को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुंदर और आनंदमयी भजन संध्या के साथ नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया है।
महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था अभय काले ने बताया कि मंडल द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में जहां एक ओर कृष्ण की भक्ति होगी वहीं दूसरी ओर बालकृष्ण और राधा आयोजन का आकर्षण होंगे। राधा-कृष्ण वेशभूषा में तीन माह से पांच वर्ष तक के बच्चे भाग लेंगे। पांच से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए मटकी फोड़ और अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन होगा।
आस्था काले ने बताया कि आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी और राधा-कृष्ण वेशभूषा और मटकी फोड़ में अपने बच्चों का नाम अंकित कराने के लिए आध्यात्मिक समिति की महिला प्रमुख सौ. सृष्टि दंडवते – 7000480971 और पुरुष प्रमुख आलोक शेंडे 9826806722 ने संपर्क किया जा सकता है। यह कार्यक्रम बच्चों के मनोरंजन के लिए है, यह कोई प्रतियोगिता बिल्कुल नहीं है। प्रतिभागी बच्चों को आकर्षक पारितोषिक दिया जाएगा।