दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ और सावन पर हुए श्रीगणेश और शिव के भजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार राखी के दूसरे दिन भी उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा, अमलीडीह और सरोना केंद्र की महिलाओं ने अपने-अपने केंद्र में हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं सावन का महीना चलने के कारण केंद्रों में श्रीगणेश और भोलेनाथ के सुंदर मराठी भजन भी गाए गए।

महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि रोहिणीपुरम महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या अपर्णा जोशी के निवास पर हनुमान चालीसा पाठ, श्रीगणेश और शिव के मराठी भजनों का गायन भी किया। इस अवसर पर साधना बहिरट, रितु बहिरट, मीना विभूते, राजेश्री वैद्य,  सोनाली कुळकर्णी, चित्रा बल्की, स्मिता बल्की, सुनिता रामटेके, अपर्णा जोशी, प्राची जोशी,  अंजना भाके, अपर्णा वरारपांडे, जयश्री भूरे, वीणा वंडलकर, नीता तनखीवाले, विशाखा पोगडे, अलका कुळकर्णी  और प्राची गणोदवाले शामिल हुई। 

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह बूढ़ापारा महिला केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान डॉ सुहासिनी पटलवार, कु. शिवानी पटलवार, साधना गायकवाड़, जयश्री केलकर, सुचिता काले, रीता लोखंडे, प्रणिता नलगुंडवार, सविता मोघे और सुनीता साठे शामिल हुई। इसी तरह सरोना महिला केंद्र में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान विभा पांडे, मीना परदेशी, अनिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। वहीं अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान रेणु सिंग, सरिता फडके, प्रेरणा सप्रे, मेघा जोशी, शोभा सोनाये, प्रिती टोमे, रेखा पिपलगावकर, संध्या फुलझेले, अक्षरा भगाडे और प्रिया कडू शामिल हुई।