सिद्धार्थ कोमल ने सपरिवार किए महाराष्ट्र मंडल में प्रतिष्ठित गणेशजी के दर्शन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल भवन की मुख्य लॉबी में प्रतिष्ठित गणपति प्रतिमा के दर्शन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने किए। छत्तीसगढ़ शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त व कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर पदस्थ सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के साथ उनकी पत्नी गार्गी सिंह परदेशी और सुपुत्र भी रहे।