रक्तदान महाकुंभ में महाराष्ट्र मंडल के सभासदों ने भी निभाई सहभागिता
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इनडोर स्टेडियम में हुआ रक्तदान

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान महाकुंभ में शामिल होकर रक्तदान के उपरांत महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्तदाता द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाकर उसके परिवार के लिए नई उम्मीद बनता है। वहीं रक्तदान करने से परोपकार की आशा के साथ मन प्रफुल्लित रहता है।

काले ने कहा कि वे आज 69 बार रक्तदान करने पहुंचे है। इनडोर स्टेडियम में रक्तदान महाकुंभ में सेवा और जनभागीदारी की ऐतिहासिक तस्वीर देखने को मिली। इस ऐतिहासिक आयोजन का भागीदार बन महाराष्ट्र मंडल परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। महाराष्ट्र मंडल के सभासदों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा, मंडल की कार्यकारिणी सदस्य, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक प्रभारी आस्था काले, सह महिला प्रमुख अपर्णा देशमुख, शालिनी जोशी, सरिता फडके, मेघा कोतवालीवाले, अमृता सोमण, सुप्रिया शेष, संगीता शर्मा, ज्योति राहटगांवकर, यशस्वी दंडवते, सुजाता निंबालकर, तेजल चोपकर, अर्चना पराडकर, सीमा कटणकार, रचना तिवारी, निदा सुल्तान, आराधना लाल, अनिता लागे और संजय पुराणिक शामिल है।
बतादें कि इनडोर स्टेडियम में महाराष्ट्र मंडल की महिला सभासदों के साथ एक ही दिन में 1000 से अधिक महिलाओं का रक्तदान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सहित कुल 31 लोगों ने देहदान और अंगदान का संकल्प लिया।