डंगनिया स्थित शीतला माता मंदिर में केंद्र की महिलाओं ने निकाली दुर्गा दौड़
रायपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को नमन करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र की महिलाओं ने दुर्गा दौड़ का आयोजन किया। छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रमुख गणेशा जाधव और मंडल के साहित्य समिति के प्रमुख अभय भागवतकर के नेतृत्व में डंगनिया केंद्र की महिलाएं दुर्गा दौड़ में शामिल हुई।
महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन सदस्य श्रद्धा देशमुख के निवास पर भजन के बाद डंगनिया स्थित मां शीतला मंदिर में केंद्र की महिलाएं एकत्रित हुई। हाथों में भगवा ध्वज लेकर माता के जयकारे और शिवाजी महाराज के जयकारे के साथ महिलाओं ने समीपस्थ दुर्गा पंडाल तक दुर्गा दौड़ निकाली। वहां से लौटकर मां शीतला की आरती की गई। इस अवसर पर केंद्र की महिलाओं ने मंदिर में सुंदर भजनों का गायन भी किया।
इस अवसर पर केंद्र की संयोजिका अंजली काले, आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दिपांजली भालेराव, अनुभा जाउलकर नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, प्रिया जोगलेकर, रंजना राजिमवाले, शैला गायधनी, रश्मि डांगे, सौम्या इंगले, संध्या अनिल कुमार, अनुजा महाड़िक और माधवी गिरहे ने भाग लिया।