संतश्री गजानन महाराज मंदिर में भजन स्पर्धा का आयोजन 3 दिसंबर से
रायपुर। राजधानी के ह्रदय स्थल तात्यापारा स्थित प्रसिद्ध संतश्री गजानन महाराज संस्थान में एकल भजन स्पर्धा का आयोजन 3 दिसंबर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 25 फरवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को रात 8 बजे से 9.30 बजे तक होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से राजधानी के प्रतिभावान गायिका को मंच प्रदान किया जाएगा।
संतश्री गजानन महाराज संस्थान एवं भजन आयोजन समिति के चारूदत्त जोशी ने बताया कि एकल भजन स्पर्धा सभी आयु वर्ग के लिए होगी। प्रतिस्पर्धी को प्रारंभ में तीन-तीन भजनों की प्रस्तुती देनी है, जिसमें संत श्री गजानन महाराज का एक भजन गाया जाना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए प्रतिभागियों के लिए उनके अनुरोध पर तबला व हारमोनियम संगतकार उपलब्ध कराये जा सकते हैं।
भजन प्रस्तुति का समय रात 8.00 से रात 9.30 बजे तक रहेगा। भजन प्रस्तुतियां हर गुरुवार को होगी, संख्या अधिक होने पर आयोजन समिति जो निर्णय लेगी उससे सूचित किया जाएगा। प्रतियोगता में प्रवेश लेने के लिए पंजीयन फार्म संतश्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान, तात्यापारा, रायपुर से संपर्क कर भरे जा सकते हैं।