नगर निगम और महाराष्ट्र मंडळ ने वीआईपी रोड में रोपे पौधे
2023-07-04 05:44 PM
425
रायपुर। रायपुर नगर निगम की ओर से 4 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। निगम के इस अभिय़ान में चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति भी सहभागी बनी। महाराष्ट्र मंडळ के साथ राजधानी के कई एनजीओ के लोग भी अभियान के साक्षी बने।
महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि रायपुर नगर निगम ने महाराष्ट्र मंडळ और रायपुर के सभी एनजीओ के साथ मिलकर सघन और सर्वाधिक लंबे क्षेत्र वीआईपी रोड में राम मंदिर के आसापास वृहद स्तर पर पौधरोपण किया है। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबरए विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निमग कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी भी मुख्य रुप से मौजूद थे।
अभिय़ान के तहत वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से फूंडहर चौक तक कोनोकारपस, गुलमोहर, तिकोमा, बोगनवेलिया और डीपी कनेर के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडळ की ओर से पर्यावरण समिति के अभय भागवतकर और मृदुल कुलकर्णी मौजूद थे।