दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नया भारत उत्सव में प्रांजल बक्षी और रीना बाबर ने दी मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर। डब्लूआरएस कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में 4 जुलाई को नया भारत उत्सव का आयोजन किया गया। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उनकी यात्रा और भारत के विकास को जन- जन तक पहुंचाया जा रहा है। 

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि नय़ा भारत उत्सव के दौरान राजधानी के कई समाज के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान महाराष्ट्र मंडळ की आजीवन सभासद प्रांजल बक्षी ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रांजल की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। बता दें कि प्रांजल मंडळ के सांस्कृतिक समिति की प्रभारी प्रिया और प्रशांत बक्षी की बेटी हैं।

मंडल के युवा समिति की रीना बाबर ने भी अंबा का जोगवा की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर  महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडळ के स्वालंबन समिति की शताब्दी पांडे, मंडळ की प्रिया बक्षी सहित मंडळ की सदस्या उपस्थित थीं।