Temple Foundation Day: मंदिर निर्माण के 21 वर्ष पूर्ण, गजानन महाराज का हुआ अभिषेक
2023-03-03 03:34 PM
340
बिलासपुर। पारिजात कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में संत गजानन महाराज का मंदिर है। इस मंदिर के निर्माण को 21 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह अभिषेक और शाम को आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

बिलासपुर में स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में संत श्री गजानन महाराज के मंदिर का निर्माण आज से 21 वर्ष पहले कराया गया। 3 मार्च को मंदिर का स्थापना दिवस मनाते हुए समाजजनों ने मंदिर को आकर्षक रुप से सजाया। सुबह श्री गजानन महाराज का अभिषेक किया गया।

अभिषेक आचार्य अनिरुद्ध वर्तक, वेंकटेश पाटिल ने यजमान प्रकाश और सुहास भंदककर से श्री गजानन महाराज का अभिषेक कराया। अभिषेक पूजा के दौरान महाराष्ट्र मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारणी के साथ काफी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित रहे।