शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

बुध देव का मेष राशि में उदय... इन तीन राशि वालों के लिए... लेकर आया है सुखद समय

बुध देव 10 मई को मेष राशि में उदित हो चुके हैं। बुध का मेष राशि में उदय होना तीन राशियों के लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है जो बुद्धि, वाणी और तर्क के कारक हैं। बुध देव की राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है। बुध आज अपनी अस्त अवस्था से बाहर आकर मेष राशि में उदित हुए हैं। 

मिथुन- बुध का मेष में उदय मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल होंगे। आप खुद को अधिक शक्तिशाली पाएंगे और जीवन में खुश रहेंगे। आप अपने तेज दिमाग से जीवन को और बेहतर बनाएंगे। करियर की दृष्टि से बुध का मेष राशि में उदय आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आएगा। पेशेवर जीवन में आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी, प्रमोशन मिलने के भी प्रबल योग हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ मिलेगा और आप पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। अपनी अलग सोच की वजह से आप तेजी से आगे बढ़ेंगे और निश्चित ही सफल होंगे। बिजनेस में लाभ होने की पूरी संभावना है, हालांकि आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। सिंह राशि वालों को इस अवधि में अच्छा धन लाभ होगा लेकिन इस समय आपको किसी भी बड़े निवेश से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से बुध का उदय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रियतम से खुल कर अपने दिल की बात कहेंगे। आपको आय के नए जरिए मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- बुध का मेष राशि में उदय आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन और इंसेंटिव मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों को इस दौरान विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। खुद का बिजनेस है तो आपके लिए यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। कुंभ राशि के लोग आसानी से अच्छा धन लाभ अर्जित करेंगे। आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर देंगे। विदेश में कारोबार करते हैं तो आपको खूब फायदा मिलेगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।